बैतूल

Betul Today News : बैतूल की बेटी अदिति का खेलो इंडिया बास्केट बॉल के लिए चयन

Betul Today News: Betul's daughter Aditi selected for Khelo India Basketball

  • बचपन में ही हट गया था पिता का साया

  • आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी मां ने खेलने के लिए किया प्रेरित

Betul Today News : बैतूल की बेटी अदिति का खेलो इंडिया बास्केट बॉल के लिए चयन

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। बास्केटबॉल एसोसिएशन की नियमित उदीयमान खिलाड़ी अदिति का खेलो इंडिया बास्केट बॉल के लिए चयन हुआ है। जिला बास्केटबॉल के वरिष्ठ सचिव राकेश वाजपई ने बताया कि अदिति का चयन होना बैतूल बास्केटबॉल के लिए बड़े गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी बैतूल की बेटी स्व.प्रार्थना साल्वे अंतराष्ट्रीय बास्केट बॉल खेल चुकी है। ये दोनों खिलाड़ियों को खेल शिक्षक राकेश वाजपई द्वारा प्रशिक्षित किया गया। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul News : 12 जनवरी को मुख्यमंत्री के सामने लोक संस्कृति का मंचन करेंगे बैतूल के कलाकार

Betul Today News : बैतूल की बेटी अदिति का खेलो इंडिया बास्केट बॉल के लिए चयन

हाल ही में अदिति अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय खेल प्राधिकरण के बास्केट बॉल कोचिंग सेंटर के लिए चुनी गई। अदिति के चयन से बैतूल खेल जगत में हर्ष की लहर है। वर्तमान में अदिति सुपर अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश्वरराव केलवा व राधा राव केलवा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।  राजनंद गांव के श्रेष्ठ बास्केटबॉल कोचिंग सेंटर पर अनुशासित वातावरण में खिलाड़ियों को नवीन उपकरणों के साथ खेल सुविधा, उत्तम खानपान, विदेशी तकनीकी से शारीरिक व्यायाम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के विरोध में अंबेडकर चौक पर दिया धरना

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button