बैतूल
Betul Samachar : कुन्बी समाज की महिलाएं ताप्ती तट पर 30 जुलाई को करेंगी दीपदान
Betul Samachar: Women of Kunbi community will donate lamps on July 30 on Tapti coast
Betul Samachar : (बैतूल)। आमची माती, आमची संस्कृति भगिनी समिति बैतूल एवं मुलताई कुन्बी समाज महिला संगठन के तत्वावधान में 30 जुलाई दिन रविवार को मुलताई के ताप्ती तट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दीपदान कार्यक्रम में सारणी, आमला, भैंसदेही, आठनेर, प्रभात पट्टन सहित अन्य ब्लॉक की महिलाएं सामूहिक रुद्राभिषेक भी करेगी। आषाढ़ मास के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संगठन ने समाज की सभी महिलाओं से दीपदान कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।



