बैतूल

Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

Betul Today News: Administration removed the encroachment done in the name of temple construction.

ग्राम पंचायत माथनी में 121 वर्ग फुट में किया गया था अतिक्रमण

Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को दलबल के साथ हटा दिया है। प्रशासन ने 11×11=121 वर्गफुट किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन ग्राम पंचायत माथनी को सौंप दी है। गौरतलब है कि विगत 5 जनवरी को माथनी के कुछ ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत आवेदन सौंप कर अतिक्रमण हटाने के आदेश को स्थगित करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने ग्रामीणों की सुनवाई न करते हुए सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : भोजशाला में मनाया सेवानिवृत्त पटवारी का जन्मदिवस

Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माथनी में किए गए अतिक्रमण का नायब तहसीलदार कोर्ट में प्रकरण क्रमांक 0155 बी 121 वर्ष 2023- 24 मौजा माथनी खसरा 205 मद आबादी में 121 वर्गफुट भूमि पर गोविंद पिता भोलासिंह निवासी खंजनपुर द्वारा किए गए अतिक्रमण का प्रकरण चल रहा था। इस प्रकरण में नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार के फैसले के आधार पर 6 जनवरी को राजस्व अधिकारी, पुलिस बल सहित ग्राम पंचायत माथनी पहुंचे और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर जमीन ग्राम पंचायत माथनी को सौंप दी गई है।

खबर ये भी हैं : Betul News : किसानों के बीच ड्रोन तकनीक को दिया जा रहा बढ़ावा

Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारी गोविंद पिता भोलासिंह एवं भोला सिंह पिता रोशन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक उमेश गीद खेड़ी, प्रेमचंद कल्याणपुर एवं पटवारियों में हेमंत चिल्हाटे, अनिल वर्मा, निखिल देशमुख एवं राजिक अली सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul News : ट्राइबल छात्रावास का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button