बैतूल

Betul Today News : करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस – बाबा माकोडे -1

Betul Today News: Congress runs the shop of corruption - Baba Makode

बैतूल नगर मंडल ने फूका भ्रष्ट्रार का पूतला

Betul Today News : करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस - बाबा माकोडे

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। मोहब्बत की बात करने वालो को केवल पैसों से मोहब्बत है देश और देशवासियो से नही। जनता से इनकी मोहब्बत सिर्फ वोट लेने तक सीमित है। गांधी परिवार के करीबी राहूल की यात्रा में सह यात्री किसका एटीएम है। कांग्रेस का काम करप्शन है पहचान करप्श्न है और यह दुकान भी करप्शन की है। उक्त उदगार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने कोठीबाजार स्थित लल्ली चौक पर भ्रष्ट्राचार के पूतले को फूंकने के उपरांत व्यक्त करते हुए कहा कि जिस सांसद के घर से 300 करोड़ कैश से अधिक की राशी बरामद होने का अनूमान है वह झारखंड से काँग्रेस के राज्यसभा सांसद है।

खबर ये भी हैं : Betul Accident News : बेटी के घर आए पिता को बाइक चालक ने ठोका, इलाज के दौरान मौत-1

Betul Today News : करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस – बाबा माकोडे

वैसे भ्रष्टाचार और लूट में काग्रेस में महारथ हासिल है। बोफोर्स घोटाला, हेराल्ड घोटाला ,2जी घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला सहित घोटालों की लिस्ट बड़ी लंबी है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है भ्रष्टाचार काग्रेस की नीयत में ही है। काग्रेस सत्ता में है तो भ्रष्टाचार करेगी और विपक्ष में है तो जनता को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश करेगी। श्री माकोडे ने कहा कि कांग्रेस सांसद के ठिकानों से बेहिसाब नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है। हमें अंदेशा है कि, जब्त की गई अरबों रुपये की राशि में मुख्यमंत्री सोरेन का भी हिस्सा हो सकता है झारखंड सरकार पिछले 4 सालों में लगातार नकारात्मक वजहों से चर्चा में रही है।

खबर ये भी हैं : Betul Highway Accident : बैतूल में कोहरे के कारण खाई में गिरी कार, पुलिस को खबर नहीं, घायलों को भोपाल भेजा

Betul Today News : करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस – बाबा माकोडे

नगद बरामद हुई नोटों से भरी अलमारी, हजारों करोड़ का खनन घोटाला, सरकारी कार्यालयों में वसूली की खबरें, पुलिस प्रशासन की मनमानी दर्शाती है कि झारखंड में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं। आज इस मौके पर काली कमाई करने वालो के ईन्डी गठबंधन से भी सतर्कता जरूरी है। जो भाजपा की सरकारो के बारे में भ्रम पैदा करते है। पूतला दहन के दौरान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य,सुनिल पंवार, वरूण धोटे, महेश राठौर, कैलाश धोटे, क्षितीज शुक्ला, पवन यादव, अनूज आर्य, सपन चौरसिया, पवन शर्मा,सावन्या शेषकर, प्रवीण वराठे, रवि हिराणी, कुनाल शर्मा, मयंक वर्मा, सिद्वार्थ चौरसिया, पूरन साहू, विजय खंडेलवाल, नरेन्द्र धोटे, रवि सोनी, जयंत सोनी, विजय पाल, हिमांशु ककोडे, गीतेश बारस्कर, सोहन कसारे, अनिल खंडेलवार सहित नगर मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Saas Bahu Jokes : बहु के 2-3 अफेयर पता चलने से, पतिदेव पंखे से लटक गए, इसी गम में ससुर ने जहर खा लिया…

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button