बैतूल

Betul Today News : ग्राम पंचायत रामघाटी के आवासहीन परिवारों को मिलेंगे भूखंड

Betul Today News: Houseless families of Gram Panchayat Ramghati will get plots.

ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव, तहसीलदार को दी सूचना

Betul Today News : ग्राम पंचायत रामघाटी के आवासहीन परिवारों को मिलेंगे भूखंड

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। भैंसदेही तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामघाटी के आवासहीन परिवारों को भूखंड प्रदान किए जाएंगे। ग्राम पंचायत रामघाटी में 2 जनवरी को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्राम सभा अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। ग्राम सभा द्वारा लिए गए निर्णय की सूचना ग्राम सभा अध्यक्ष द्वारा भैंसदेही तहसीलदार को भी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामघाटी के ग्राम हनुमानढाना /ढोडी की आबादी भूमि खसरा नं. 71/2 में भू आवासीय पट्टे में मकान बनाने हेतु ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष नंदू आहके ने बताया कि ग्राम पंचायत रामघाटी में 2 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्राम सभा की बैठक आयोजित कि गई थी। बैठक में उपस्थित ग्राम सभा अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, पटवारी, कोटवार, पेसा एक्ट समिति सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

Betul Today News : ग्राम पंचायत रामघाटी के आवासहीन परिवारों को मिलेंगे भूखंड

ग्रामसभा की बैठक में सर्वसम्मति से जरूरत मंद परिवारों को आवास के लिए आबादी भूमि खसरा नं 71/2 में भूखंड देने की सहमति प्रदान की गई। ग्राम सभा की प्रस्तावित दस्तावेज की छायाप्रति के साथ तहसीलदार भैंसदेही को सूचना प्रेषित की गई है। ग्राम सभा अध्यक्ष नंदू आहके, ग्राम सभा सचिव बबलू धुर्वे, फूलवंती पंद्राम, मेशो धुर्वे, झबला वाडिवा ने तहसीलदार से आग्रह किया है कि ग्राम सभा के प्रस्ताव को स्वीकृत कर ग्राम हनुमानढाना की आबादी भूमि खसरा नं 71/2 में आवास बनाने हेतु ग्राम सभा के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : भोजशाला में मनाया सेवानिवृत्त पटवारी का जन्मदिवस

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button