Chhindwara News : जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दमुआ-नवेगांव की बैठक हुई सम्पन्न
Chhindwara News : Meeting of District Congress Scheduled Caste Department Damua-Navegaon concluded
छिंदवाड़ा : जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दमुआ-नवेगांव की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव का दौरा कर आदरणीय कमलनाथ के द्वारा की गई घोषणाओं का प्रचार प्रसार करके लोगों का कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील एवं छिंदवाड़ा जिले के हर गांवों में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के एक बूथ प्रभारी एक समन्वयक एवं एक बी एल ए की नियुक्ति करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति के लोगों से अधिक से अधिक निरंतर संपर्क बनाकर एवं उन्हें संगठन में जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति महिला जिला अध्यक्ष वंदना नागवंशी ने कहा कि हमे पुरुषों के साथ महिलाओं को भी जोड़ने का कार्य करना होगा जिससे संगठन को मजबूती प्रदान होंगी एवं ब्लाक अध्यक्ष को फार्म देकर जल्द वार्ड प्रभारी, वार्ड समन्वय, बी एल ए नियुक्त करे।
बैठक के प्रमुख आयोजनकर्ता
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सचिव मीडिया प्रभारी सुमित भावरकर ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी एवं छिंदवाड़ा जिले के लाडले सांसद आदरणीय श्री नकुल कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गुरुचरण खरे जी के मार्गदर्शन में तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष(शहरी) प्रकाश महरोलिया के सहयोग से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग (प्रकोष्ठ) द्वारा विधानसभा जामई (जुन्नारदेव) दमुआ कांग्रेस कार्यालय एवं नवेगांव कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।



