बैतूल

MP Politics : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

MP Politics: Crowd gathered in Congress' Jan Aakrosh Yatra

  • आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश काकोडिया के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत

  • ग्राम पंचायत पाटाखेड़ा के बाजार चौक पर एकत्रित हुई क्षेत्र की जनता

MP Politics : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

MP Politics : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिचोली ब्लॉक में भाजपा सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाली गयी। ग्राम पंचायत पाटाखेड़ा के बाजार चौक पर हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता ने पहुंचकर जन आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि आदिवासी वोट हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है।

खबर ये भी हैं : Puran Poli Recipe: गणपति बप्पा के लिए बनाएं शानदार पूरन पोली का भोग, जानें बनाने का आसान तरीका

कांग्रेस पार्टी से आदिवासी समुदाय की भावना जुड़ी हुई है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी आदिवासी भाई बहन कांग्रेस को विजय का आशीर्वाद देंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा के घोटाले गिनकर बताए। उन्होंने भी जनता से अपील की कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकिये। पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने जन आक्रोश यात्रा के उद्देश्यों एवं इसकी जरूरत पर विस्तार से प्रकाश डाला।

खबर ये भी हैं : Suji dosa recipe : नाश्ते में सूजी और चावल के आटे से बनाएं प्याज वाला डोसा, स्‍वाद होगा लाजवाब, बनाते ही आ जाएगा मुंह में पानी

उन्होंने भी जनता से इकट्ठा होकर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम में मनोज आर्य, समीर खान उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में भाग ले रही जनता ने शिवराज सरकार के खिलाफ असंतोष जाहिर किया। विशाल जनसमुदाय ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी जनता

आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश काकोडिया ने अपने संबोधन में कहा जनता अब बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। वर्तमान समय में संविधान पर खतरा है, यदि संविधान नही रहा तो आदिवासियों की। पहचान संस्कृति और अधिकारों को बचाना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में यात्रा जारी है। डॉ.रमेश काकोडिया के समर्थकों ने यात्रा में पधारे नेताओ का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : तुलसी पीठाधीश्वर के जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने 2024 के चुनाव से लेकर भविष्यवाणी करते हुए फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया

यात्रा में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदीप जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, बैतूल जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत मालवीय, डॉ.राजेंद्र देशमुख, संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, घोड़ाडोंगरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश महामंत्री समीर खान, प्रदेश सचिव मनोज आर्य, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ.रमेश काकोडिया, विधायक ब्रम्हा भलावी, पूर्व जिला अध्यक्ष शांतिलाल तातेड, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड, कांग्रेस सेवादल के यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सलमान खान, कांग्रेस जनपद पंचायत चिचोली अध्यक्ष सरस्वती प्रहलाद काकोडिया, उपाध्यक्ष सुनीता दीपक बारस्कर, जनपद सदस्य रामवती बाई, रंगा बाई, प्रमिला उइके, सावित्री कुमरे, कलार समाज के ब्लाक अध्यक्ष रोहित आर्य, लोकसभा प्रभारी सोशल मीडिया, संदीप विश्वकर्मा, कांग्रेस सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण आर्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस कैलाश आर्य, आदिवासी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बहादुर सिंह, महेंद्र आर्य, अकरम पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नेकराम यादव, रविकांत आर्य, सरपंच गुलाब राव उइके, यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राहुल चंदेलकर, सुरेश यादव, दिलीप यादव, अंकित आर्य, महेश उइके, अमन खान, नवीन आर्य, आदिल खान, मोहन राठौर, मुकेश सोनी, अशोक राठौर, मनोज यादव, अजीत वरकड़े, शिवम उईके, अखलेश उइके, गोपाल परते, आयुष आर्य, कमलेश उइके, निलेश वामनकर, रज्जन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबर ये भी हैं : Anganwadi workers : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button