Betul Samachar : गरीब बच्चों की मदद के लिए कासमारखण्डी पहुंचेगा हाइवे राइडर्स ग्रुप
Betul Samachar: Highway Riders Group will reach Kasmarkhandi to help poor children.
मेडिकल चेकअप के साथ, कपड़े, स्वेटर भी करेंगे वितरित

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। एडवेंचर के प्रति समर्पित हाइवे राइडर्स ग्रुप ने अब समाज सेवा की तरफ भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसकी शुरुआत मोहदा के समीप उस कासमारखण्डी गांव से की जा रही है। जो जिले में अत्यंत दुर्गम क्षेत्र माना जाता है। यह गांव इसलिए भी जाना जाता है कि इस गांव में रहने वाले बच्चे कैल्शियम की कमी से होने वाले दन्त रोग से ग्रसित हैं। ग्रुप के सदस्यों ने तय किया है कि ग्रुप में शामिल दो दर्जन सदस्य इस गांव में पहुंचेंगे और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ उन्हें कपड़े, स्वेटर, और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे साथ ही इन बच्चों को भोजन भी कराया जाएगा। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul News : किसानों के बीच ड्रोन तकनीक को दिया जा रहा बढ़ावा
Betul Samachar : गरीब बच्चों की मदद के लिए कासमारखण्डी पहुंचेगा हाइवे राइडर्स ग्रुप
ग्रुप के सदस्य रानू वर्मा ने बताया कि गरीब बच्चों की मदद करने के लिए सदस्य कल रविवार सुबह 7.30 बजे कांतिशिवा चौक से कासमारखण्डी के लिए रवाना होंगे। यहां संचालित स्कूल में 221 बच्चे दर्ज है लेकिन यह तय किया गया है कि ग्रुप लगभग 300 बच्चों के हिसाब से कपड़े, स्वेटर और पाठ्य सामग्री अपने साथ लेकर जाएगा। इसकी सारी व्यवस्थाएं भी कर ली गयी हैं। जानकारी में है कि, इस गांव में पेयजल में कैल्शियम की कमी की वजह से बच्चे दन्त रोग से ग्रसित है। इसके लिए ग्रुप के ही सदस्य डॉ सुमित गुजरे द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके पालकों को उचित सलाह भी दी जाएगी। ततपश्चात बच्चों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है ताकि शहरी परिवेश से दूर रह रहे इन बच्चों के साथ मिलकर खुशियां साझा की जा सके। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul JH college News : दृष्टिबाधित शिक्षक हुए सम्मानित



