बैतूल

Betul News : नये भारत के साक्षी नव मतदाता – ताई, पहले दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्य सहित किया संवाद

Betul News: New voter witnessing new India - Tai, interacted with organizational work on the first day of stay

Betul News : नये भारत के साक्षी नव मतदाता - ताई, पहले दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्य सहित किया संवादBetul News : (बैतूल) । राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर महाराष्ट्र से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चित्रा ताई वाघ दो दिवसीय बैतूल जिले के प्रवास पर है। जिसके तहत मंगलवार को गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित आशा, उषा व आंगनवाडी कार्यकर्ता बहनो के सम्मेलन में ताई ने कहा कि आज देश की आधी आबादी की सेहत को लेकर चिंता करने वाली यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार है।

सरकारी योजनाओ को जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम आशा ,उषा और आंगनवाडी कार्यकर्ता बहने सेतू की तरह कर रही है। मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओ की मेहनत को देखते हुए मानदेय मे भी बढोतरी की है। वहीं पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने कहा कि आज महिलाओ की समाज में भागीदारी बढी है।

मोदी जी सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर मातृशक्ति की सेहत और जीवन शैली के लिए दृढ संकल्पित है। इस कार्यक्रम के पश्चात नव मतदाता संवाद कार्यक्रम के तहत कन्या महाविद्यालय सदर में छात्राओ से चर्चा करते हुए ताई ने कहा कि नव मतदाता नये भारत के साक्षी है, इन युवाओ ने देश को विश्व में गौरवांवित होते देखा है। वहीं छात्राओ से हर स्थिती में राष्ट्रहित हेतू वोट करने की अपील की।

छात्राओ से संवाद करते हुए महिला मोर्चा जिला प्रभारी अरूणा जोशी ने कहा कि प्रदेश में पिछले अठराह वर्षो से शिवराज जी लाडली लक्ष्मी योजना से बहनो और माताओ के प्रति आभार जताते रहे है। नव मतदाता समृद्व मध्यप्रदेश और सुरक्षित मध्यप्रदेश के लिए इस बार जरूर मतदान करने का आव्हान किया।

Betul News : नये भारत के साक्षी नव मतदाता - ताई, पहले दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्य सहित किया संवादसंवाद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी रश्मि साहू ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा और समृद्वि का महौल बना हुआ है। स्व सहायता समुह की बहने आत्म निर्भर हुई है, अच्छी सरकार के लिए मतदान की अनिवार्यता है। नव मतदाताओ को देश हित में सत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि हर नागरिक का प्रथम धर्म राष्ट्र और समाजहित होेते है।

मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली हुआ है शिवराज की अगुवाई में मध्यप्रदेश में अब विकास की सूरत दिखाई देती है 18 साल पहले के हालात के अनुभव भी नव मतदाताओ को अपने परिजनो से साझा करने की जरूरत है। तब फर्क भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन प्रदेश का बंटाढार कर रहे थे। प्रदेश और देश के साथ साथ समाज की तरक्की के लिए मतदान करने की बात भी कही।

इस दौरान पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष लतेश पंवार, प्राचार्य डा.विद्या चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, जिला मंत्री ममता यादव, कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, वर्षा खाडे, कविता मालवी, कृष्णा अमरूते, नीलम वागद्रे, लता सोनी, सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आशा, उषा और आंगनवाडी कार्यकर्ता बहने मौजूद रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button