Betul Samachar : एवरग्रीन युवा सोहनलाल राठौर को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
Betul Samachar: Tribute to evergreen youth Sohanlal Rathore by donating blood
55वी जन्मजयंती पर युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान

Betul Samachar : (बैतूल)। कहावत है कि इंसान चला जाता है, लेकिन उसके अच्छे कर्म रह जाते है। बैतूल बाजार के जुझारु, एवरग्रीन युवा रहे समाजसेवी बैतूल जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत सोहनलाल राठौर ने इसे चरितार्थ किया है, यही कारण है कि उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी वह लोगों की स्मृति में चिरस्थाई बने हुए है।
बैतूल बाजार के युवाओं ने उनके जन्मदिन पर अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की।दिवंगत सोहनलाल राठौर की स्मृति में उनकी 55वी जन्मजयंती पर बैतूलबाजार के युवाओं ने 55 यूनिट रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ.रानू वर्मा एवं डॉ रंजीत राठौर ने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्व.सोहन लाल राठौर हमेशा बेसहारा लोगों की मदद करते थे उनकी प्रेरणा लेकर युवाओं ने जो आज रक्तदान किया सही में वह सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि कर्म का पथ सबसे बड़ा है और हमारे पूर्वजों ने हमेशा सिखाया है कि मानवता के प्रति अपने फर्ज को यथासंभव पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयत्नों में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए।
इंसान जीवन में कुछ करे या ना करे पर रक्तदान अवश्य ही करे। यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि वह किसी के लिए कुछ कर नहीं पा रहे हैं। मनुष्य के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं और इनमें से सबसे कीमती संसाधन वह अपना रक्तदान करके किसी की जिदगी बचा सकता है। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ रानू वर्मा, डॉ रंजीत राठौर, डॉ सुनील तारन, डॉ.भूपेंद्र राठौर, अशीष राठौर, ललित राठौर, दीपक राठौर, उमेश राठौर, सुधाकर पवार, सुरेश गायकवाड़, अजय पंवार, राम शुक्ला, मोंटी राठौर, नरेन्द्र विजयकर, उदल पंवार, बबलेश राठौर उपस्थित रहे।



