Crime

Jabalpur Hit and Run Case : जबलपुर में हादसा, ढाई साल के मासूम की मौत, स्कॉर्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर

Jabalpur Hit and Run Case : Accident in Jabalpur: Two and a half year old innocent child died, Scorpio hit scooter

Jabalpur Hit and Run Case :  जबलपुर के उखरी चौक पर मंगलवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दंपती में से पिता की गोद में बैठा उनका ढाई साल का बेटा, प्रणीत, टक्कर के बाद लगभग 15 फीट ऊंचाई तक हवा में उछलकर जमीन पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता घायल हो गए।

Jabalpur Hit and Run Case
Jabalpur Hit and Run Case

Jabalpur Hit and Run Case : हादसे का समय और घटनास्थल

हादसा मंगलवार रात करीब पौने दो बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के उखरी चौक पर हुआ। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर तुरंत भाग निकला। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और वाहन की खोज में जुट गई। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया गया, परंतु ड्राइवर अब भी फरार है।

Jabalpur Hit and Run Case : परिवार का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, थाने के सामने धरना

Jabalpur Hit and Run Case: Mother in shock due to death of her only son
Jabalpur Hit and Run Case : इकलौते बेटे की मौत से मां सदमे में

बुधवार सुबह बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने के सामने धरना दिया। उन्होंने पुलिस के धीमे रवैये की आलोचना की और कहा कि पुलिस कीलापरवाही के कारण स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद आसानी से भागने में सफल रहा, और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Jabalpur Hit and Run Case : दंपती का बयान

पीड़ित पिता सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुरभि स्कूटी चला रही थीं और बेटा प्रणीत उनकी गोद में बैठा था। जब वे अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रणीत सौरभ के हाथों से छूटकर हवा में उछल गया और फिर सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसे के बाद दंपती घायल अवस्था में बच्चे को लेकर विजय नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सौरभ ने आगे बताया कि घटना के वक्त स्कूटी की रफ्तार महज 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, लेकिन स्कॉर्पियो चालक न केवल टक्कर मारकर भाग निकला बल्कि उसने स्कूटी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।

Jabalpur Hit and Run Case : मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी
Jabalpur Hit and Run Case : मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी

Jabalpur Hit and Run Case : इकलौते बेटे की मौत से मां सदमे में

बच्चे की मौत की खबर सुरभि को बुधवार सुबह तक नहीं दी गई थी। जैसे ही उसे बेटे के निधन की जानकारी दी गई, वह गहरे सदमे में चली गई। परिजनों के अनुसार, सौरभ और सुरभि की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उनकी जिंदगी में प्रणीत 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आया था। परिवार में उसकी उपस्थिति ने खुशी का माहौल बना दिया था, लेकिन हादसे ने इन खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Jabalpur Hit and Run Case : मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है। हालांकि, अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

___________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button