बैतूल
Betul Balaji Institute : बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लेवल प्रोजेक्ट कंपीटीशन में मिला द्वितीय स्थान
Betul Balaji Institute: Students of Balaji Engineering College got second place in National Level Project Competition.

Betul Balaji Institute : (बैतूल)। श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने परभणी महाराष्ट्र में नेशनल प्रॉजेक्ट कंपीटीशन टेक एक्सीलरेट (Tech Xcelerate 2023) में एसटीईएम कॉलेज लेवल कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चिन्मय जोशी, दीक्षा वरवड़े, रजनी हर्ले, हार्दिक सूर्यवंशी ने इसमें भाग लिया। ये कार्यक्रम एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन रामेश्वरम द्वारा अयोजित किया गया था। भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 92 जयंती के उपलक्ष में आयोजन किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीजे शाह ने बच्चों को बधाई दी और सत्कार किया।

महाविद्यालय के डायरेक्टर ऋषिराज सिंह परिहार और नीलेश मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर भी परभणी में उपस्थित थे। धीरेंद्र डेओडे एचओडी, एकेडमइक डीन भावेश खासदेव, बीटेक फर्स्ट ईयर के एचओडी वीके मालवी, डॉ.ओ पी राठौर ने भी बच्चों का सत्कार किया।
विद्यार्थियों ने (Automatic noise monitoring using Arduino) स्वचालित शोर निगरानी प्रोजेक्ट बनाया था। यह कार्यक्रम मिलिंद चौधरी जनरल सेक्रेटरी एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन,मनीषा ताई चौधरी महाराष्ट्र कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।



