बैतूल

Betul Police News: बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज

Betul Police News: Open challenge to Betul police

Betul Police News: बीते दिनों गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद मोनू साहू पर भी मामला दर्ज होने का दवा सोशल मीडिया पर किया गया है , अपनी फेसबुक पोस्ट पर मोनू साहू ने पुलिस को चैलेंज करते हुए लिखा है कि अगर घटनास्थल पर मैं हूं तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो अन्यथा गंज थाना प्रभारी अपनी वर्दी उतार दे, वह भी लिख कर दे।

जिस तरह की स्थितियां जिले में पुलिसिंग को लेकर बन रही है उसे देखते हुए यह चैलेंज पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज है अगर मामले में उसका नाम आया है तो पुलिस को प्रमाणित भी करना चाहिए नहीं तो पुलिस की खराब होती छवि पर एक बार फिर इजाफा ही होगा वही गंज थाना प्रभारी अक्सर मोबाइल उठाते नहीं है इसलिए उनका पक्ष जानने की जहमत नहीं उठाई गई।

Betul Police News
Betul Police News (डमी इमेज)

यह भी पढ़े : Multai Police News: डांसिंग पुलिस का अमानवीय चेहरा

Betul Police News: फेसबुक पर करी पोस्ट

दो पक्षों में मारपीट मामले में मोनू साहू ने फेसबुक पर पोस्ट की है जिसमें पुलिस पर पिछले एक मामले में माह बाद भी कार्रवाई न करने और बेवजह फसाने का उल्लेख किया है, मामला पुलिस की छवि से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस के अधिकारियों को इस मामले में जांच की जरूरत है। जिस तरह से 1000 के स्टांप पर लिखकर देने की बात कही गई है देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले में अब क्या कार्रवाई करती है।

Betul Police News
Betul Police News (FB Post)

यह भी पढ़े : Andhra Pradesh News: तिरुपति लड्डू विवाद, TDP का आरोप और स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्रवाई

Betul Police News: लिख कर देंगे थाना प्रभारी

मामले में झूठा फसाने को लेकर मोनू साहू ने फेसबुक पर मोर्चा खोलते हुए ₹1000 के स्टांप पर थाना प्रभारी को भी विनम्रता के साथ दोषी ना ठहराए जाने पर वर्दी उतारने का आग्रह किया है, इस मामले क्या इस निवेदन को गंज थाना प्रभारी स्वीकार करेंगे और लिखकर देंगे को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है।

Betul Police News
Betul Police News (डमी इमेज)

यह भी पढ़े : Indore News: खुद को असाधारण बताने के लिए मौत को लगाया गले

Betul Police News: पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया का कहना 

इस पूरे मामले को लेकर जब यथार्थ योद्धा ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा यह बात संज्ञान में लाई गई है, इसको देखते हैं और जांच करवाते हैं।

यह भी पढ़े : Betul Crime News: टोल कर्मचारियों का आतंक,आदिवासी बस हेल्पर को बेरहमी से पीटा

____________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button