बैतूल

Betul Samachar : मनकाढाना के ग्रामीण अब नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Betul Samachar: Villagers of Mankadhana will no longer boycott elections

कांग्रेस प्रत्याशी ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को दी समझाइश, मतदान के लिए दिलाई शपथ

Betul Samachar : मनकाढाना के ग्रामीण अब नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Betul Samachar : (घोड़ाडोंगरी)। घोड़ाडोंगरी तहसील के मनकाढाना के ग्रामीण अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने अपने साथियों के साथ गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइश दी। राहुल उइके ने ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार के निर्णय को बदल कर मतदान करने का निर्णय लिया।

खबर ये भी हैं:  Chhindwara News :भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने परिवार के साथ भरा नामांकन

इसके बाद ग्रामीणों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। गौरतलब है मनकाढाना के ग्रामीणों ने सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही गांव में नेताओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं माने थे। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके गांव पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया और शपथ दिलाई।

खबर ये भी हैं:  Betul News : नवरात्र में जन्म लेने वाली बेटियों को उपहार में दिए माता दुर्गा के नौ रूपों वाले सोने व चांदी के लॉकेट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button