बैतूल

Betul Today News : तीन दिवसीय ज्योतिष महासम्मलेन में शामिल हुए मां बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर

Betul Today News: Maa Baglamukhi seeker Ravindra Mankar participated in the three-day astrology conference.

वृंदावन में आयोजित हुआ सम्मेलन, देश विदेश के 350 विद्वानों ने भाग लिया

Betul Today News : तीन दिवसीय ज्योतिष महासम्मलेन में शामिल हुए मां बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर

Betul Today News : (बैतूल)। विगत दिनों वृंदावन की पावन भूमि पर तीन दिवसीय ज्योतिष महा सम्मलेन आयोजित किया गया इस वैश्विक महासम्मेलन में बैतूल जिले के धर्म प्रचारक मां बगलामुखी साधक रविंद्र मानकर ने भी भाग लिया भक्ति वेदांत मंदिर में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के 350 विद्वानों ने शामिल होकर विश्व ज्योतिष, वास्तु, योग, आयुर्वेद एवं कर्मकाण्ड एवं आध्यात्मिक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

ऑल इंडिया फलोदी एस्ट्रो लॉजिकल रिसर्च संस्थान एवं महर्षि वेदव्यास वेद प्रचार अनुसंधान गुरुकुलम वृंदावन के द्वारा यह आयोजन किया गया था। आयोजक अनन्त श्यामानंदी महाराज द्वारा प्रसिद्ध मां पीताम्बरा साधक रविन्द्र मानकर को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

खबर ये भी हैं: Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

इस सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में परमहंस सद्गुरुदेव डॉ.सत्यनारायण गिरी गोस्वामी महाराज, माता देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी, साध्वी साधना नायक, पं.विनोद गौतम ,देवी रजनी निखिल उपस्थित रहे। ज्योतिष, महाविद्या बगलामुखी कर्मकाण्ड, तंत्र मंत्र और यंत्र क्षेत्र में सोशल मीडिया पर उल्लेखनीय कार्य करने पर रविन्द्र मानकर को दुपट्टा, प्रशस्ति पत्र मोमेंटो मेडल देकर राधा रानी कृपा कटाक्ष सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : कांग्रेस तकनीकी विभाग के ज़िला अध्यक्ष बने इंजीनियर मैकेश मिंटू चौहान

वैदिक शिक्षा प्रचार में अहम कार्य

बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर द्वारा संचालित मां अम्बा भवानी साधना एवं भविष्य परामर्श केंद्र सावंगी से जिले और भारतवासियों को ऑनलाइन ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त हो रही। मां बगलामुखी दीक्षा, शिक्षा का ऋषि परम्परा से दिव्य ज्ञान प्रदान कर बैतूल जिले में धर्म स्थापना की जा रही हैं।

रविन्द्र मानकर ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क वास्तु ज्ञान प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने तंत्र मंत्र और यंत्र के ऊपर कई शोध किए है। इन विद्याओं का प्रयोग जिले ही नही विश्व के कल्याण और उत्थान के लिये किया जा रहा हैं। मानकर इन समस्त विद्याओं में आगे बढ़ने का मुख्य श्रेय अपने सदगुरुदेव डॉ सत्यनारायण गिरी गोस्वामी महाराज और अपनी इष्टदेवी माँ बगलामुखी और इष्टदेवता भगवान शिव को देते हैं।

खबर ये भी हैं: Betul Today News : बिना इंजेक्शन-दवाई के दिल की धड़कन कंट्रोल

यूट्यूब पर दे रहे निशुल्क जानकारी

रविन्द्र मानकर यूट्यूब पर निःशुल्क जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं उनके पर्सनल यूट्यूब चैनल रविंद्र मानकर मोटिवेशनल के लगभग 60 हजार सब्सक्राइबर है वहीं अब तक चैनल को 31 लाख 35 हजार 835 लोग देख चुके हैं।

दूसरे आध्यात्मिक चैनल बगलामुखी धाम सरकार को 37 हजार लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं। इस चैनल को अब तक 28 लाख 5 हजार 386 लोग देख चुके हैं। धर्म प्रचारक रविन्द्र मानकर द्वारा ज्योतिष, वास्तु, योग एवं महाविद्या कर्मकाण्ड पर बहुत दिव्य रहस्यमय जानकारी प्रदान की जा रही, जिससे जनमानस को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिल रही हैं।

खबर ये भी हैं: Betul News : बैतूल जिले में अपनी जड़े जमा चुका जयस, बूथ-बूथ पर युवा मजबूत का लिया संकल्प

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button