Chhinwara Today News : सेंट्रल बैंक ने मनाया 113 स्थापना दिवस
Chhinwara Today News: Central Bank celebrated 113 foundation day
सेंट्रल बैंक ने किया ग्राहकों का सम्मान
सेंट्रल बैंक में हुआ ग्राहकों का सम्मान

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhinwara Today News : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा ने बैंक का 113 वा स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री आरएस मीणा ने संस्था के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की फोटो पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय प्रमुख श्री आर एस मीणा जी ने अपने उद्बोधन में कहा भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख बैंक है जिसकी स्थापना स्वदेशी आंदोलन से प्रभावित होकर एक पारसी बैंकर सर सोराबजी पोचखानावाला द्वारा 21 दिसंबर 1911 में की गई थी इस प्रथम भारतीय वाणिज्यक बैंक होने का गौरव प्राप्त है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : 53 हजार विद्यार्थी गीता ज्ञान प्रतियोगिता से हुए लाभान्वित
जिसका पूर्ण स्वामित्व और प्रबंधन स्थापना के समय भारतीयों के हाथों में था ।जिसकी पहली शाखा मुंबई में खुली थी जो आज एक बटवृक्ष के रूप में पहचाना जाता है। आज देश के एक छोर से दूसरे छोर तक स्थित अपनी 4493 शाखाओ 1 विस्तार पटल एवं 10 सैटेलाइट शाखाओ के विस्तृत नेटवर्क के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सेंट्रल बैंक का एक अपना विशिष्ट स्थान है श्री मीणा जी ने बताया कि हम सभी बैंकर का एक ही उद्देश्य होना चाहिए।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 146 सांसदों का निलंबन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
हम बैंक को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और हम सभी को तन मन से ग्राहकों की सुविधा के अनुसार काम करें। ग्राहक है, तो बैंक है, और बैंक है ,तो हम सभी हैं। हम सभी का कर्तव्य बनता है ग्राहकों को अच्छी सुविधा प्रदान करें इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ने अपने ग्राहकों का सम्मान किया अभिजीत लाइफ आर्केस्ट्रा द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। आभार प्रदर्शन श्री देवजीत मित्र द्वारा किया गया
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : विश्व हिंदू परिषद जिला गौ रक्षा प्रमुख ने किया रक्तदान



