बैतूल

Betul News : मांझी सरकार ने आदिवासी युवकों के साथ हुई घटना के खिलाफ जाताया आक्रोश 

Betul News: Manjhi government expressed anger against the incident with tribal youth.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग, एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन

Betul News : मांझी सरकार ने आदिवासी युवकों के साथ हुई घटना के खिलाफ जाताया आक्रोश 

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। श्री मांझी अन्तर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन ने आदिवासी युवकों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ गुरुवार 15 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष नवरंग सिंह आहके ने बताया कि बैतूल में दो घटनाएं हुईं और दोनों में आदिवासी युवाओं की बेरहमी से पिटाई की गयी। उन्होंने कहा प्रतिदिन प्रदेश भर में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहा है, परंतु दोषियों पर उचित कार्यवाही न करते हुए सिर्फ अधिकारियों को इधर से उधर ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से कलेक्टर ने की सौजन्य भेंट

Betul News : मांझी सरकार ने आदिवासी युवकों के साथ हुई घटना के खिलाफ जाताया आक्रोश 

दबंगों द्वारा बेकाबू होकर आदिवासियों के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है। आदिवासी युवक आशीष परते के साथ कुछ दबंगों द्वारा नग्न बेरहमी से लात घूसों से मारपीट की, जिससे आदिवासी समाज शर्मशार हैं। लगातार बैतूल जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों पर अन्याय अत्याचार शोषण के मामले बढते जा रहे हैं। इस घटनाओं से समस्त आदिवासी समाज रोष पनप रहा है। संगठन ने उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे आगे इस प्रकार की घटना न हो पाए।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : हथेली पर ओम लिख किया शिक्षा का शुभारंभ, बसन्त पंचमी उत्सव, विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

Betul News : मांझी सरकार ने आदिवासी युवकों के साथ हुई घटना के खिलाफ जाताया आक्रोश 

बंद का किया समर्थन

श्री मांझी अन्तर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन ने सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज 16 फरवरी को किए जा रहे बैतूल बंद का भी समर्थन किया है। संगठन ने समस्त सैनिकों से अपील की है कि वह बैतूल नगर बंद में अपना सहयोग प्रदान करें।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : आरडीसीसी के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में अदभूत-अविश्वसनीय एवं अतुलनीय सफलता हासिल की

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button