बैतूल

Betul Samachar : शहर की सड़कों पर उड़ती धूल, लोगों के स्वास्थ्य पर डाल रही असर, कौन जिम्मेदार, मोनू बड़ोनिया

Betul Samachar: Dust flying on city roads is affecting people's health, who is responsible, Monu Badonia

विकास में अड़ंगे डालने वाली भाजपा दे इसका जवाब

Betul Samachar : शहर की सड़कों पर उड़ती धूल, लोगों के स्वास्थ्य पर डाल रही असर, कौन जिम्मेदार, मोनू बड़ोनिया
Betul Samachar : (बैतूल)। कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त करके महज 15 महीनों में ही विकास शील कांग्रेस सरकार को बेदखल करने वाली भाजपा सरकार ये बताए कि कमीशन खोरी के चक्कर मे  शहर में बार बार  घटिया सड़क बनाकर आम जनता की खून पसीने की कमाई कमीशन के रूप में ठिकाने लगाने और उड़ती  धूल फांकने के लिए आखिर किसने मजबूर किया है। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने भाजपा के लोकल लीडरों से सीधा सवाल किया है।

खबर ये भी हैं : Betul News : हर कार्यकर्ता होगा विधायक – हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

मोनू का कहना है कि थाना चौक से पेट्रोल पंप चौराहे तक बनी सड़क की गुणवत्ता पर आज खुद जनता भी सवाल उठा रही है। क्योंकि महज 3 माह में यह सड़क उखड़कर कर गड्ढों में कैसे तब्दील हो गयी। सारे शहर की सड़कों की इस हालत का जिम्मेदार कौन है। क्या इसके लिए नगर पालिका मे बैठी भाजपा की नगर सरकार जिम्मेदार नहीं है। सड़क  पर उड़ रही धूल से सबसे ज्यादा परेशान वो दुकानदार हैं जो दिन भर अपनी दुकानो मे बैठे सारा दिन मुसीबतें झेल रहे हैं।लोगो का सडकों पर चलना मुश्किल है।

खबर ये भी हैं : GK Questions : वो कौन सा जीव है, जो धोखे के डर से अपनी फीमेल पार्टनर का हाथ पकड़कर सोता है?…

अज्ञात बीमारियों का लोग शिकार हो रहे हैं। अपने शाहपुर प्रवास पर पी सी सी चीफ, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आरोप लगा चुके हैं, की भाजपा की सरकार में 50 प्रतिशत कमीशन का ही बोल बाला है।कमलनाथ जी के इस आरोप से ये साबित होता है कि, बारिश में बह चुकी सड़कें कमीशन खोरी की भेंट चढ़ा दी गयी हैं।भाजपा  की नगर सरकार ये बताए कि आखिर घटिया सड़कों का निर्माण करने के पीछे क्या  यही वजह है। थाना चौक से पेट्रोल पम्प चौराहे तक बनने वाली स्वीकृत सड़क को आख़िर अभी क्यों नहीं बनने दिया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : मोबिलाइजर की भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत, जिला पंचायत ने दिए जांच के आदेश

क्या ये शहर की बोली भाली जनता को गुमराह किये जाने की साजिश तो नहीं है। मोनु बडोनिया ने आम जन से अपील है कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के नेतृत्व में बैतूल विधान सभा के ग्रामीण इलाकों सहित शहरी विकास की तस्वीर बदली जाएगी। इसके लिए नेता नहीं बल्कि बेटे निलय विनोद डागा को एक बार फिर अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनाना जरूरी है। ताकी विकास में अड़ंगे डालने वालों को सबक सिखाया जा सके। और विधान सभा मे रहने वाले हमारे परिवार के लोगो को वास्तविक और लंबे समय तक इसका फायदा मिल सके।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button