Betul News : हर कार्यकर्ता होगा विधायक – हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
Betul News: Every worker will be an MLA - Hemant Khandelwal, assembly election office inaugurated in the presence of senior BJP leaders

Betul News : (बैतूल)। हमारी भाजपा सरकारों ने इतनी जनकल्याणकारी योजनाएंे लागू की है कि हर कार्यकर्ता हर मोर्चे पर जब योजनाऐं गिनाते है तो कांग्रेसियों की बोलती बंद हो जाती है। मै विधायक बनूगां तो विधानसभा क्षेत्र का हर भाजपा कार्यकर्ता विधायक होगा। उक्त उद्गार बैतूल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने सदर स्थित मैरिज लॉन में विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 111 संजोड़े के साथ संपन्न हुआ पैंसठिया छंद का जाप
श्री खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे वरिष्ठ जनो ने जो परिश्रम किया उसका परिणाम आज वट वृक्ष की तरह हमारा संगठन दिखाई देता है। हर कार्यकर्ता का उत्साह बता रहा है कि पिछली बार धन बल से मिली हार को भूलाकर हम जीत का नया इतिहास रचेगें। इस दौरान वरिष्ठो का मार्गदर्शन और युवाओं का जोश सफलता की ग्यारंटी बनेगा। हमारे प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल को मेडिकल कालेज भी दिया है। साथ ही साथ सिंचाई के लिए जो डेम बने वह भाजपा सरकार में बने है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढाया है। अब बैतूल को विकसित और समृद्वशाली बनाने के लिए संकल्पित होकर भाजपा के लिए जुट जाने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, वरिष्ठ नेता सतीश खंडेलवाल, रमेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, भीम धोटे, बाबू शर्मा, भगवानसिंह भारद्वाज, सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे मंचासीन थे।
खबर ये भी हैं : Betul News : मोबिलाइजर की भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत, जिला पंचायत ने दिए जांच के आदेश

तीन शक्ति केन्द्रो में किया जनसंपर्क – भाजपा द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए तीन शक्ति केन्द्रो पर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने जनसंपर्क किया जिसके तहत जीन शक्ति केन्द्र के जीन , बोरगांव, दनोरा व कुम्हली शक्ति केन्द्र के देवठान व टाहली में जनसंपर्क करते हुए श्री खंडेलवाल ने भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील करते हुए हर मतदान केन्द्र को कांग्रेस मुक्त और घर घर भाजपा हर घर भाजपा का संकल्प दिलाया।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की नामांकन रैली 30 अक्टूबर को, जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होगी



