बैतूल

Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार

Betul News: Mulla Petrol Pump, operating since 1937, distributed gifts to customers in EMH Kothi market.

दिवाली पर पेट्रोल पंप पर की आकर्षक सजावट, लक्ष्मी पूजन के साथ ही ग्राहकों का किया स्वागत

Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार

Betul News : (बैतूल)। मुल्ला पेट्रोल पंप (ईएमएच) कोठी बाजार पर हर्षोउल्लास से दीपावली उत्सव मनाया गया। साथ ही पूरे पेट्रोल पंप परिसर को फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। दीपावली से भाई दूज तक पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से इस पेट्रोल पंप की गुणवत्ता के चलते ग्राहक तारीफ करते नहीं थकते, यही कारण है कि बीपीसीएल टीम ने भी इस पेट्रोल पंप का विजिट किया और तारीफ भी की। दीपावली के पावन पर्व पर आए हुए ग्राहकों को मिठाई व पुरस्कार वितरण किए गए। पंप संचालक अबीज़र हुसैन ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उन्होंने सेल्स ऑफिसर विभोर नितवरे, टेरिटरी मैनेजर गौरव कौशिक के सहयोग से आकर्षक साज सज्जा की।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : हजारों जवानों के सूने माथे पर सरहदी बहनों से सजाया दूज का तिलक

Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार

इसके बाद विधि विधान से लक्ष्मी पूजन कर दिवाली का त्योहार मनाया। उल्लेखनीय है कि मुल्ला पेट्रोल पंप जिले का सबसे पुराना पेट्रोल पंप है। 1 जून 1937 को इस पेट्रोल पंप की स्थापना की गई थी। तब से ही यह ग्राहकों का विश्वसनीय एवं पहली पसंद बना हुआ है। इस पेट्रोल पंप के सफल संचालन में भाजपा नेता अबीज़र हुसैन की पत्नी फरीदा हुसैन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बता दे कि अबीज़र हुसैन भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता है। वे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। वहीं फरीदा हुसैन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष है और सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुईं महिला नेत्री है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी: उइके

Betul News : 1937 से संचालित मुल्ला पेट्रोल पंप ईएमएच कोठी बाजार में ग्राहकों को बांटे उपहार

अबीजर हुसैन हमेशा से ही बैतूल जिले में हिंदू मुस्लिम के बीच गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते आ रहे हैं, उनके द्वारा हिंदू धर्म के हर त्योहार को सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हुए शांति का संदेश दिया जाता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में रहकर वे सच्चे समाजसेवी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी अबीज़र हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अल्पसंख्यकों के बीच में पार्टी की रीति नीति को पहुंचाने का काम बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से किया है। यही कारण है कि बैतूल जिले सहित प्रदेश में अल्पसंख्यकों के बीच भाजपा की विचारधारा पहुंची हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है। यह कहीं ना कहीं अबीज़र हुसैन की प्रभावशाली सोच एवं कार्यों का नतीजा है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : राहुल को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी कर रहे दुष्प्रचार: ब्रम्हा भलावी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button