Betul News : सरदार पटेल जयंती पर समाज के मंगल भवन के लिए दान की भूमि
Betul News: Donated land for Mangal Bhavan of society on Sardar Patel Jayanti
प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, जिला अस्पताल में मरीजो को अंकुरित आहार का वितरण
तरंग मैरिज लान टिकारी में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई

Betul News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज बैतूल नगर इकाई ने तरंग मैरिज लान टिकारी में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने कुर्मी समाज के प्रेरणा स्त्रोत एवं देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खबर ये भी हैें : Betul Samachar : राष्ट्रीय एकता हमें एक सूत्र में बांधती है
कार्यक्रम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाज के रुपेश कुमार वर्मा, शंभू रतन वर्मा टिकारी द्वारा भवन के लिए भूमि दान देने की घोषणा की गई। इसी के साथ भवन का भूमि पूजन भी किया गया। जयंती अवसर पर समाजजनों ने सुबह जिला अस्पताल में मरीजों को अंकुरित आहार का वितरण भी किया।
खबर ये भी हैें : Betul Congress News : मेरी विधानसभा की जनता मेरा परिवार, मेरे सुख-दुख के साथी निलय विनोद डागा

बैठक में सर्वसम्मति से कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर ग्राम इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। समाज के जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम सरदार पटेल के अनुयायी हैं। सरदार पटेल ने सभी समाजों को साथ लेकर देश के एकीकरण विकास की परिकल्पना की और उसे साकार भी किया। इसलिए सरदार पटेल कुर्मी समाज के साथ ही सभी समाजों के सर्वमान्य है।
खबर ये भी हैें : Hindi Jokes : आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा: ‘ये हाथ में क्या है?’ सुरेश: “सर, बन्दुक है …

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय वर्मा एवं सभी इकाई अध्यक्ष राकेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, मधु वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, गुड्डा वर्मा, अवि वर्मा, नीतू वर्मा महिला अध्यक्ष राजप्रभा वर्मा, भावना वर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में अतुल वर्मा, मयंक वर्मा, दीपक वर्मा, बंटी वर्मा, आरकेजी वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, केके वर्मा, हरीश वर्मा, आलोक वर्मा, अजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, रमेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा एवं समस्त पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष उपस्थित थे।
खबर ये भी हैें : Betul Crime News : बीरूल बाजार में जारी खाई लगाई, वर्तमान एसपी का नहीं है थाने दारों को खौफ



