Betul News : ग्राम खनापुर में 3 फरवरी से बहेगी भक्ति की गंगा
Betul News: Ganga of devotion will flow in village Khanapur from 3rd February.
सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज के तत्वावधान में होगा आयोजन
श्रीधाम वृन्दावन से धर्मपथ गामिनी देवी पूजा किशोरी का होगा आगमन

Betul News : ग्राम खनापुर में 3 फरवरी से बहेगी भक्ति की गंगा
|
Betul News : (बैतूल)। नए वर्ष में आमला ब्लाक के ग्राम खानापुर में श्रीधाम वृन्दावन से धर्मपथ गामिनी देवी पूजा किशोरी का आगमन होगा। उनकी अमृतमय कथा वाचन से भक्ति की गंगा बहेगी। खनापुर में उन्हें लाइव देखने का मौका पहली बार श्रद्धालुओं को मिलने जा रहा है। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज के तत्वावधान में अंबाजी संस्थान द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 9 दिवसीय श्री रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन 3 से 11 फरवरी 2024 तक होगा। उल्लेखनीय है कि देवी पूजा किशोरी द्वारा हाल ही में छिंदवाड़ा जिले में श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : 16 साल की लड़की से छेड़छाड़, युवक को 3 साल की सजा के साथ लगाया जुर्माना
Betul News : ग्राम खनापुर में 3 फरवरी से बहेगी भक्ति की गंगा
सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के शिवपाल गंगारे, रामप्रसाद, गंगारे, भवानी गंगारे, जिला अध्यक्ष अजय गंगारे, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पुण्डे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र आसोले द्वारा छिंदवाड़ा पहुंचकर देवी पूजा किशोरी को धार्मिक कार्य के लिए आमंत्रण दिया है। देवी पूजा किशोरी ने भी संगठन के पदाधिकारियों के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार समाज के वरिष्ठजनों, बुजुर्गों के प्रयास और मार्गदर्शन से आमला ब्लाक के ग्राम खानापुर में श्री रामचरितमानस ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। जहां 9 दिन तक धर्मरत्न देवी पूजा किशोरी द्वारा अमृत मई कथा कही जाएगी।
खबर ये भी हैं : Dry Cleaning At Home : घर पर कंबल चमकाने का ये है दुनिया का सबसे आसान तरीका, बच जाऐंगे ड्राय क्लीनिंग के पूरे पैसे
Betul News : ग्राम खनापुर में 3 फरवरी से बहेगी भक्ति की गंगा
इसकी शुरुआत 3 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू होगी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र देवी पूजा किशोरी रहेंगी। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज ने बताया कार्यक्रम में कथा के लिए पंडाल भी श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए बनाया जाएगा। पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं पुरुष महिला श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूर्व में समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से धार्मिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया था।
खबर ये भी हैं : King Cobra video : ठंड में सूर्य का दीदार करने मिट्टी के टीले पर सीधा खड़ा हो गया 25 फीट का कोबरा, देखने वालों के उड़ गए तोते – 1
|




