Betul Samachar : नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल ऐसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
Betul Samachar: Executive Committee of National Integrated Medical Association constituted
डाॅ.विरेन्द्र शाह संरक्षक,डाॅ.संदीप पाल जिला अध्यक्ष बने

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हॉस्पिटल में रविवार 25 फरवरी को जिले के समस्त रजिस्टर्ड आयुर्वेद चिकित्सकों की आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल ऐसोसिएशन बैतूल का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस कार्यक्रम में नागपुर से नीमा सेंट्रल काउंसिल इलेक्शन कमीशन के चेयरमैन डाॅ. रविन्द्र बोथरा, नीमा मेम्बरशिप ड्राइव कमेटी के कन्वेनर डाॅ. विकास चितमुलवार एवं डाॅ. शैलेन्द्र अग्रवाल, नीमा महाराष्ट्र स्टेट के जनरल सेक्रेेटरी डाॅ.मोहन येण्डे तथा नीमा महाराष्ट्र शाखा के मेंबर एवं ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.विरेन्द्र शाह के समक्ष बैतूल जिले के सभी आयुर्वेद चिकित्सकों की सर्वसम्मति से नीमा की बैतूल शाखा का गठन कर पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए।
खबर ये भी हैं : Betul News : 20 साल से पेंशन निर्धारण के लिए भटक रहा सेवानिवृत प्राचार्य
Betul Samachar : नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल ऐसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
नीमा बैतूल शाखा के संरक्षक एवं पथ प्रदर्शक के रूप में डाॅ.विरेन्द्र शाह, बैतूल जिला अध्यक्ष डाॅ.संदीप पाल, उपाध्यक्ष डाॅ.नितिन देमुख एवं डाॅ. प्रियेष पात्रीकर, सचिव डाॅ.मंगेश धोटे, सहसचिव डाॅ.सुषमा सोनी एवं डाॅ.दशरथ बारस्कर, कोषाध्यक्ष डाॅ. भूपेन्द्र राठौर, जिला संगठक डाॅ. ललित सरले, कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.अनंत वर्मा, डाॅ. हिमांषु मालवी, डाॅ.दिलीप मानकर, डाॅ नरेश पांसे, डाॅ. प्रणीता गढेकर को मनोनित किया गया। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : अरविंद मालवीय हुए सम्मानित, साहित्यकार मिलन समारोह संपन्न
रितिक वर्मा स्टूडेंट फोरम के अध्यक्ष बने (Betul Samachar)
इसके साथ ही ओम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज में नीमा स्टूडेंट फोरम का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रितिक वर्मा, उपाध्यक्ष सचिन चौधरी एवं हेमंत यादव, सचिव आयुष राठौर, सहसचिव कृतिक दूबे एवं शिवराज परिहार, मीडिया प्रभारी वैभव ठाकरे तथा प्रवक्ता के लिए प्रमोद बनकर का नाम घोषित किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : रक्तदान के लिए बैतूल के अनिल पेशवे को मिलेगा नेशनल अवार्ड



