Betul Today News : बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण की प्रक्रिया है ज्ञान परीक्षा: डॉ कैलाश वर्मा
Betul Today News: Knowledge test is the process of sowing the seeds of values in children: Dr. Kailash Verma
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण समारोह गायत्री प्रज्ञा पीठ बैतूल बाजार के डिवाइन इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा पांचवी से लेकर 12वीं तक के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : गर्भावस्था से शैशवावस्था सुरक्षा अभियान के तहत 54 बच्चों को बेबी किट्स का वितरण

Betul Today News : बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण की प्रक्रिया है ज्ञान परीक्षा: डॉ कैलाश वर्मा
उपजोन समन्वयक दीपचंद मालवी, जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा, पूर्व प्राचार्य दिनेश तिवारी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी गुलाबराव चिल्हाटे, जिला सह समन्वयक रविशंकर पारखे, अंजय पवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व प्राचार्य मनोहर उघडे ने जिला स्तरीय व बैतूल विकासखण्ड स्तरीय पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा व उपजोन समन्वयक दीपचंद मालवी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की महत्ता बताई।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : रामलला की स्थापना के साथ ही यह रामराज्य का प्रारंभ: हेमंत खंडेलवाल

Betul Today News : बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण की प्रक्रिया है ज्ञान परीक्षा: डॉ कैलाश वर्मा
परीक्षा प्रभारी श्री चिल्हाटे ने बताया कि इस वर्ष 19 हज़ार बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। सभी परीक्षार्थियों को 26 जनवरी तक प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर बैतूल बाजार के नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड, पार्षद विजय पानकर, युवा सहसमन्यक अनूप वर्मा, बलवंत साबले, संतोष राठौर, गुड्डा वर्मा, सुरेश पांसे, कमलेश निरापुरे, मयंक वर्मा, पीडी चिल्हाटे, उदल पवार सुभाष जामगडे, मुकेश बाबूजी, डॉ.भूपेंद्र राठौर, शिरीष गुप्ता, नरेंद्र विजयकर, राजेश कनाठे सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा



