राजनीतीIndore

Indore Politics News: मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना में राशि वृद्धि की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा ओर अधिक आर्थिक लाभ

Indore Politics News: Chief Minister announced increase in amount in Ladli Behna Yojana, women will get more financial benefits

Indore Politics News: इंदौर में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई नई घोषणाएं की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1573 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वर्तमान में हर महीने 1250 रुपये मिलने वाली राशि को और बढ़ाया जाएगा, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास और मजबूत होगा।

Indore Politics News
Indore Politics News

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 26 लाख महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर रीफिल के लिए 55 करोड़ रुपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ रुपये भी वितरित किए। साथ ही उन्होंने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण देने की भी घोषणा की, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Indore Politics News : 5 हजार महिलाओं ने तलवारबाजी में बनाया विश्व रिकॉर्ड

कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण 5000 महिलाओं द्वारा सामूहिक तलवारबाजी का प्रदर्शन रहा, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस प्रदर्शन में 12 से 50 वर्ष की आयु तक की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तलवारबाजी में अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजकों का मानना है कि इस अभियान से महिलाओं में आत्मरक्षा और आत्मसम्मान की भावना बढ़ेगी।

Indore Politics News
Indore Politics News

Indore Politics News: देवी अहिल्या बाई के कटआउट को लेकर विवाद

इस कार्यक्रम के दौरान एक विवाद भी देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े कटआउट के नीचे देवी अहिल्या बाई का कटआउट लगाया गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई, जिसे देखते हुए देवी अहिल्या बाई के कटआउट को हटा दिया गया और अन्य कटआउट का आकार भी छोटा किया गया।

_________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button