बैतूल

Betul Samachar : पुलिस वालों से पहचान होने की धौंस देकर दबंगई कर रहा शिक्षक

Betul Samachar: The teacher is bullying by threatening to identify himself to the policemen.

  • टांगना रैयत के युवक ने शिक्षक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप 

  • आवेदक ने एसपी से की शिकायत, दण्डात्मक कार्यवाही की मांग

Betul Samachar : पुलिस वालों से पहचान होने की धौंस देकर दबंगई कर रहा शिक्षक

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। शाहपुर ब्लॉक के एक शिक्षक द्वारा पुलिस वालों से पहचान होने की धौंस देकर दबंगई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने एसपी से की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिक्षक द्वारा फोन पर अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। शिकायतकर्ता अशोक यादव निवासी-टांगना रैयत ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत आवेदन में आरोप लगाया कि अनावेदक तिलक राज उर्फ राजू यादव पिता गोटू यादव निवासी-बीजादेही ने उसे गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी।

खबर ये भी हैं : Betul Municipality News : नपा नोटिस जारी कर भूली, अनुबंध नियम उल्लंघन का मामला, कार्रवाई करने राजस्व अमले पर टाल रहे सीएमओ

29 फरवरी को शाम लगभग 6 बजे फोन लगाया। अनावेदक ने अभद्र एवं अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए धमकियां दी। आवेदक के द्वारा अनावेदक को मना करने पर तथा थाने में रिपोर्ट करने पर अनावेदक ने थाने में पहचान होने का हवाला देते हुए कहा मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि अनावेदक अधिकतर थाने में जाकर पुलिस वालों के साथ बैठता है। पुलिस वालों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है। इसी का फायदा उठाकर लोगों को पुलिस वालों से पहचान होने की धौंस बताता है। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : सीएम राइज बैतूल-बाजार में रॉकेट लॉचिंग सिद्धांत की समझ के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 

Betul Samachar : पुलिस वालों से पहचान होने की धौंस देकर दबंगई कर रहा शिक्षक

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा अनावेदक को श्रेय देने के कारण उसके हौसले बुलंद है वह इसी का फायदा उठाकर अनावश्यक रूप से लोगों को डराने धमकाने का काम करता है। इस मामले में आवेदक का कहना है कि उसे अनावेदक से जान का खतरा है। अनावेदक पेशे से शिक्षक है, पुलिस द्वारा उसके विरूद्ध कोई कार्यवाही न किये जाने से वह आवेदक को धमकता है। आवेदक ने एसपी से आग्रह किया कि अनावेदक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर सुरक्षा प्रदान की जाए। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 के तुमरीडोल पर अनियंत्रित होकर पलटा चने से भरा 18 चक्का ट्राला

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button