Betul Today News : निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 2 मार्च को
Betul Today News: Free cancer screening camp on March 2

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज बैतूल व श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल में इंद्रमणि इंस्टिट्यूट ऑफ हेड एण्ड नेक कैंसर हाॅस्पिटल नागपुर के संयुक्त तत्वाधान में 2 मार्च 2024 शनिवार को सुबह 11 बजे से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डाॅ. स्वप्निल अग्रवाल नागपुर से परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस शिविर में मुह में सुजन, गाॅठ, छाला, जख्म, तम्बाकू से होने वाले सफेद व लाल दांग, मुंह खोलने में तकलीफ आदि समस्याओं की निःशुल्क जाॅच एवं निदान किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Betul News : पाढर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ
Betul Today News : निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 2 मार्च को
इस शिविर का लाभ लेने के लिये उपरोक्त समस्याओं अथवा लक्षणों से पीड़ित रोगी श्री ओम चिकित्सालय भारत-भारती, जामठी एवं श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल मरही माता मंदिर के पास थाना रोड कोठी बाजार बैतूल में पहुंच सकते है। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के संचालक सोनू पाल एवं श्री प्रथमेश सर्जिकल हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ.संदीप पाल ने बैतूल जिले के नागरिकों से आव्हान किया है कि कोई भी लक्षण होने पर शिविर में जरूर जांच कराए।
खबर ये भी हैं : Betul News : कन्यादान से परिवार और मतदान से होता है राष्ट्र का निर्माण : सोनी परिवार



