बैतूल

Betul Today News : “वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम” विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ

Betul Today News: Voters' Day started with a special theme "There is nothing like voting, we will definitely vote"

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिलाई मतदान दिवस की शपथ

Betul Today News : "वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम" विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट भवन में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन नामावली का मुख्य उद्देश्य युवा एवं नव मतदाताओं को निर्वाचन के महा अभियान में जोडक़र उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद और अपर पुलिस अधीक्षक सुश्री कमला जोशी एवं नव मतदाता,अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण की प्रक्रिया है ज्ञान परीक्षा: डॉ कैलाश वर्मा

निर्वाचन का मूल आधार है निर्वाचक नामावली – मकसूद अहमद (Betul Today News)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि किसी भी निर्वाचन का मूल आधार उसकी निर्वाचक नामावली है, नामावली/मतदाता सूची सतत अद्यतन रहे इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष चार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जाता है, अर्हता तिथि में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाना, एक मतदाताओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाना तथा मतदाता की किसी भी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि को सुधार किया जा सकता है। आयोग के नवीन निर्देशानुसार मतदाता सूची से सिर्फ मृत्यु होने की स्थिति में मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाना है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : गर्भावस्था से शैशवावस्था सुरक्षा अभियान के तहत 54 बच्चों को बेबी किट्स का वितरण

Betul Today News : "वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर करेंगे हम" विशिष्ट थीम के साथ हुआ मतदाता दिवस का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ (Betul Today News)

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा की मतदाता के रूप में संविधान आपको विशेष अधिकार प्रदान करता है और आप अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। बैतूल जिले को प्रोजेक्टेड पापुलेशन के आधार पर 9,785 नवीन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त कर उन्हें मतदाता सूची में जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है, जिसके विरूद्ध जिले में 13,156 मतदाताओं के नाम जोडे गये, जो लक्ष्य का 134 प्रतिशत है। इनमें 18-19 वर्ष के 5,785 मतदाता सम्मिलित किये गये।

खबर ये भी हैं : Betul News : पंचायतों में पारदर्शिता खत्म, सरपंच संघ ने की नियमों में बदलाव की मांग

स्वीप के तहत वितरित किए प्रमाण पत्र (Betul Today News)

निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें 29 महाविद्यालयीन छात्र/छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम कु. वैशाली नरवरे, डॉ.भीमराव अंबेडकर, शासकीय महाविद्यालय बैतूल, द्वितीय श्री उमेश काकोडिय़ा, शासकीय महाविद्यालय भीमपुर एवं तृतीय कु.मुस्कान महोबे, पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय आमला, जिन्हें आज प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : रामलला की स्थापना के साथ ही यह रामराज्य का प्रारंभ: हेमंत खंडेलवाल

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button