Betul News : बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने चंद्रभान पंडाग्रे
Betul News: Chandrabhan Pandagre becomes president of Electricity Employees Federation
विजय यादव सचिव, बाबूलाल पवार कोषाध्यक्ष चुने गए

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ कार्यालय मध्य क्षेत्र वृत्त शाखा बैतूल के चुनाव 2 फरवरी को बैतूल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले व मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री संदीप त्रिपाठी भोपाल की उपस्थिति में संपन्न हुए। कर्मचारी महासंघ के चुनाव में सतर्कता संभाग बैतूल में पदस्थ चंद्रभान पंडाग्रे अध्यक्ष के लिए चुने गए। वहीं संभागीय कार्यालय बैतूल दक्षिण में पदस्थ विद्युत कर्मी विजय यादव सचिव, एसटीएम संभाग बैतूल में पदस्थ बाबूलाल पवार कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। बिजली कर्मचारी महासंघ से मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचित पदाधिकारियों का आगामी 2 वर्ष के लिए चयन हुआ है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : अतिक्रमको के पुर्न व्यवस्थापन के लिए बैतूल विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
Betul News : बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने चंद्रभान पंडाग्रे
इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आरके लोखंडे वृत कार्यालय बैतूल, उपाध्यक्ष शिवराज झाडे बैतूल शहर विद्युत केंद्र, एमएल चढ़ोकार बैतूल शहर विद्युत केंद्र, एनआर सोलंकी मुलताई संभाग, निरंजन सिंह ठाकुर वृत कार्यालय बैतूल, सहसचिव सुदामा झाडे वृत कार्यालय बैतूल, बलदेव वागद्रे अंबाडा विद्युत केंद्र, अरुण बोरबन बैतूल ग्रामीण विद्युत केंद्र, संगठन सचिव श्याम किशोर सोनी चिचोली विद्युत केंद्र, कार्यालय सचिव अमित बोरखडे बैतूल ग्रामीण विद्युत केंद्र, प्रचार सचिव निलेश पवार एसटीएम संभाग बैतूल के भी दायित्वों की घोषणा की गई। चयन प्रक्रिया के बाद शैलेंद्र बिहारीया को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शाल श्रीफल से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले व बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री संदीप त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया, जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड, जिला मंत्री विनय डोंगरे उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul News : हीट एण्ड रन काले कानून के खिलाफ 16 को होगा प्रदर्शन



