बैतूल

Betul Samachar : खानापुर आमला में आज से शुरू होगी संगीतमय श्री राम कथा

Betul Samachar: Musical Shri Ram Katha will start from today in Khanapur Amla.

8 फरवरी को होगा रामसत्ता का आयोजन, विभिन्न जिलों की टीम होगी शामिल

Betul Samachar : खानापुर आमला में आज से शुरू होगी संगीतमय श्री राम कथा

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज के तत्वाधान में जय अंबे संस्थान समिति द्वारा आज 3 फरवरी दिन शनिवार को आमला ब्लाक के ग्राम खानापुर में भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज सुबह 9 बजे से ग्राम खानापुर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से 5 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार 9 दिवसीय श्री राम कथा में धर्मपथ गामिनी, वृंदावन धाम मथुरा निवासी देवी पूजा किशोरी जी द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से संगीतमय श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : अतिक्रमको के पुर्न व्यवस्थापन के लिए बैतूल विधायक ने किया स्थल निरीक्षण

Betul Samachar : खानापुर आमला में आज से शुरू होगी संगीतमय श्री राम कथा

सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज ने बताया कि आगामी 8 फरवरी को कथा स्थल पर विशाल राम सत्ता का आयोजन होगा। रामसत्ता में प्रदेश भर की अलग-अलग टीम शामिल होंगी। संगठन ने इस ऐतिहासिक आयोजन में समस्त धर्म प्रेमी जनता से बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया है। संगठन ने बताया कि 11 फरवरी को हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्री राम कथा का विराम होगा।

सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज द्वारा इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। संगठन द्वारा लगभग दो माह से इस धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। रामसत्ता में आने के लिए बाल गोपाल मंडल भोपाल, बाल गोपाल बालिका मंडल नया श्री ढाना चूरना, महावीर मंडल सोयत, राधाकृष्ण मंडल नूरगंज, सिद्धि विनायक मंडल निमिया को आमंत्रित किया गया है।

खबर ये भी हैं : Betul News : हीट एण्ड रन काले कानून के खिलाफ 16 को होगा प्रदर्शन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button