ऑटोमोबाइल

Ather 450 Apex : Ather Energy इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी सबसे तेज ईवी स्कूटर 450 Apex, जानें कीमत और फीचर्स

Ather 450 Apex: Ather Energy will launch its fastest EV scooter 450 Apex this month, know the price and features

Ather 450 Apex : Ather Energy इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी सबसे तेज ईवी स्कूटर 450 Apex, जानें कीमत और फीचर्स

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Ather 450 Apex : भारतीय ऑटो मार्केट में वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी इसी महीने अपना नया 450 एपेक्स स्कूटर नए कलेवर के साथ लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई खास फीचर्स से लैस कर इसे रिलॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके उपरांत अब एथर स्कूटर की स्पीड में दुगुनी रफ्तार का इजाफा होने का कम्पनी दावा कर रही है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आइए जानते है एथर 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़े डिटेल्स के बारे में….

खबर ये भी हैं : Warm Water Benefits : रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र से लेकर कई बीमारीयॉं होगी जड़ से खत्‍म

प्री-बुकिंग शुरू (Ather 450 Apex)

कंपनी ने अपने सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री-बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर्स के पास जाकर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं। इसके लिए 2500 रुपए की बुकिंग अमाउंट देने होगी, जो पूरी तरह से रिफंडेबल है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले साल मार्च महीने से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

खबर ये भी हैं : Aadhar Update : Mobile से कुछ मिनटों में बदलें अपने Aadhar Card में फोटो, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Ather 450 Apex : Ather Energy इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी सबसे तेज ईवी स्कूटर 450 Apex, जानें कीमत और फीचर्स

नए स्कूटर में मिलेंगे 4 राइड ऑप्शन (Ather 450 Apex)

कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना दावा किया जा रहा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अबतक का सबसे तेज टू-व्हीलर होगा। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 राइड मोड्स मिलेंगे। इसमें Eco, Ride, Sport and Warp+ मोड्स शामिल है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा टू-व्हीलर से ज्यादा एक्सलरेशन और टॉप स्पीड दे सकता है। Ather 450 की टॉप स्पीड 90kmph है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि Ather 450 Apex की टॉप स्पीड 100 kmph हो सकती है। बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के पास Ather 450x और Ather 450s जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

खबर ये भी हैं : Pati Patni Jokes : पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो अब बंद करो, पति – और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या?….

Ather 450 Apex : Ather Energy इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी सबसे तेज ईवी स्कूटर 450 Apex, जानें कीमत और फीचर्स

इन फीचर्स से लैस होगा 450 अपेक्स (Ather 450 Apex)

टीजर में एथर 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की तेज रफ्तार को दिखाने का प्रयास किया है। दरअसल, यह वार्प प्लस मोड के साथ आएगा, जो इसे अन्य एथर स्कूटर से तेज बनाता है। 450 एपेक्स पारदर्शी पैनल के साथ नई इंडियम ब्लू पेंट स्कीम में आएगा, जिसमें मल्टी-लेवल रीजन ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल और सिंगल-चैनल ABS की सुविधा भी होगी। इसमें 3. 7kWh की बैटरी मिलेगा, जो 150 किलोमीटर की रेंज देगी और कीमत करीब 1. 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।

खबर ये भी हैं : RBI Report : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर, RBI ने दी चेतावनी, कहा-लागू करने से थम जाएगा विकास

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button