बैतूल

Betul Samachar : मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है जहां खत्म होती है दूसरों से उम्मीद : प्रधानमंत्री श्री मोदी 

Betul Samachar: Modi's guarantee begins from where expectations from others end: Prime Minister Shri Modi

विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Betul Samachar : मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है जहां खत्म होती है दूसरों से उम्मीद : प्रधानमंत्री श्री मोदी 

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य, केन्द्र एवं केन्द्र शासन द्वारा पोषित जनहितकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वंचित हितग्राहियों को उन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकसित, संकल्प यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने वर्चुअली संबोधन में कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन हितग्राही भाई-बहनों को उन योजना का लाभ दिलाना है जो पात्र रहने के बावजूद भी किन्हीं कारणों से वंचित रह गए थे। बैतूल के ओपन ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायकगण श्री हेमंत खंडेलवाल, डॉ.योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन, सहायक कलेक्टर श्री ऐश्वर्य वर्मा और एडीएम श्री जयप्रकाश सैय्याम सहित भारी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं जनगणमान्य उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul Accident News : बाइक की टक्कर मारकर पलटा ट्रक, दो लोग गंभीर, जिला अस्पताल रैफर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम

गाड़़ी, मोदी की गारंटी वाली

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अब तक इन पांच राज्यों में आचार संहिता लागू होने के कारण यह यात्रा प्रारंभ नहीं की जा सकी थी। आज से एक साथ इन पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी लेकर यह यात्रा प्रारंभ की गई है। देश भर में इस यात्रा को एक माह पूरा होने जा रहा है। इस एक माह में संकल्प यात्रा हजारों गांव के साथ लगभग डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि मैं हितग्राहियों से जब बात कर रहा था तो वे इतने उत्साहित थे कि एक यात्रा पूरी होने के बाद अगले गंतव्य के लिए लोग स्वागत की तैयारी कर रहे थे। नौजवान गाड़ी के साथ सेल्फी लेकर नमो एप पर विकसित भारत यात्रा के ब्रांड एम्बेसडर प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे है। मैं इस माह में इस यात्रा में चौथी बार वर्चुअली जुड़ रहा हूं। पहले ग्रामीणों से गांवों को विकसित करने वाले विषयों पर उनसे चर्चा की थी। मन आनंदित होता है जब गांव के लोग इन योजनाओं से जुड़ते है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : टीएलएम गणितीय शिक्षण के लिए आवश्यक

Betul Samachar : मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है जहां खत्म होती है दूसरों से उम्मीद : प्रधानमंत्री श्री मोदी 

बैंक ऋण भी मोदी की गारंटी पर

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बैंकों से ऋण के लिए सवा लाख साथियों ने आवेदन किया है। इसमें 45 प्रतिशत हमारी बहनें है, जिनके पास बैंक में रखने के लिए गारंटी नहीं थी, वहां भी मोदी की गारंटी काम आ रही है। मेरे परिवारजनों, विकसित भारत में हमारे संकल्प की बहुत बड़ी भूमिका है। पहले विकास तो हुआ परंतु विकास कुछ शहरों तक ही सीमित रहा। इस संकल्प यात्रा से विकसित भारत की भव्य इमारत बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। जिसमें बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक सारी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से शहर में रहने वाले गरीब भाई-बहनों को एक बड़ी उम्मीद बनी है। इसमें मात्र 20 रूपए जमा करने पर 2 लाख की बीमा राशि कवर होती है। इन बीमा योजनाओं से अब तक 17 हजार करोड़ रूपए क्लेम के रूप में आमजन को मिल चुके है। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड के कारण लोगों के दवाओं एवं अस्पतालों पर होने वाले लगभग 1 लाख करोड़ रूपए की राशि की बचत हुई है। इसी प्रकार जनऔषधी केन्द्रों से दवा खरीदने पर 80 प्रतिशत की राशि की बचत हो रही है। हम जन औषधी केन्द्रों की संख्या 25 हजार तक बढ़ाएंगे।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : प्रदेश सहमंत्री जनजाति छात्र नेता देवेन्द्र धुर्वे का बैतूल रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

Betul Samachar : मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है जहां खत्म होती है दूसरों से उम्मीद : प्रधानमंत्री श्री मोदी 

मुंबई की मेघना बनी सक्सेस कैटरर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। मुंबई के फुटपाथ पर खाने का लघु व्यवसाय करने वाली सुश्री मेघना ने कहा कि मैं सिंगल मदर हूं। वर्ष 2016 में मैंने शासन की योजना के तहत बैंक से मुद्रा योजना का लाभ लिया था। अब मैं स्वयं का कैटरिंग व्यवसाय कर रही हूं, जिसमें मेरे साथ 25 बहनें काम करती है। इसी के साथ रविशंकर जी के यहां से थैली बनाने का काम भी मुझे मिल रहा है और हमारे द्वारा बनाई गई रजाईयां विदेशों में निर्यात की जाती है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : 13 घंटे तक लगातार होगी श्री राम के नाम की गूंज

कल्याणी जी ने अपने काम से नाम को किया चरितार्थ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुहाटी की सुश्री कल्याणी से पूछा तो उन्होंने बताया कि गरीब महिलाओं को मिलाकर एक संस्था बनाकर असमिया एसएसजी खोला है। हमनें शासन की योजनाओं के अंतर्गत लोन लेकर काम शुरू किया, जिसने हमें आत्मनिर्भर बनाया। हमनें लगभग 1 हजार दुकानदारों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हमें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप उदाहरण है कि महिला आत्मनिर्भर हो तो पूरे समाज को कितना लाभ मिलता है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : क्रमोन्नति के आदेश के साथ ही शेष रिक्त पदों पर उच्च पद भार पर भी काउंसलिंग की जाए 

केरल के धरमराज्यम से अनुवादक के माध्यम से की चर्चा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केरल के हितग्राही से शासन की योजनाओं का उन्होंने किस प्रकार लाभ लिया, जानना चाहा तो उन्होंने अपने साथ उपस्थित अनुवादक के माध्यम से बताया कि वे केले की खेती करते है। सरकार की किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्होंने खेती के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त की। खेती के लिए पहले वो बाजार से उच्च दर ब्याज पर ऋण लिया करते थे। प्रधानमंत्री जी के पूछने पर बताया कि ब्याज की बचत राशि से उन्होंने अपनी बेटी जो पत्रकारिता में डिप्लोमा कर रही है को पढ़ाया और अगले माह उसकी शादी भी करने जा रहे है। इसी प्रकार हिमाचल के रोरू की कुशला देवी ने बताया कि मेरे दो बच्चें है।

खबर ये भी हैं : Betul News : युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, बैतूल पुलिस कर रही जांच

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर 1 लाख 80 हजार रूपए से मकान बनवाया है आपका बहुत बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आप स्वाभिमानी है अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं वन नेशन वन राशन कार्ड, गरीबों के लिए पक्की छत, नि:शुल्क खाद्यान्न योजना, स्वास्थ्य संबंधी, बीमा योजना, आईआईटी, स्मार्ट सिटी, आयुष्मान आदि अनेक योजनाएं है। योजनाएं बनाना एक बात है परंतु उसका लाभ सभी हितग्राहियों को मिल जाए यह सुनिश्चित किया जाना है। इस यात्रा का उद्देश्य द्वारा 140 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाना है। इसमें 6 लाख 50 हजार गांवों, 65 हजार ग्राम पंचायतों में 3 हजार 200 मोबाईल वैन पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें।

खबर ये भी हैं : Maruti Suzuki Discounts : मारुति की कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, Vitara SUV, Baleno और S-Presso पर छूट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button